धनतेरस के रौनक से पहले मार्केट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल गाड़ियां रवाना

New Delhi: दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, चेन वाली गली के 13 ब्लॉक में मौजूद पुरी प्लाजा की एक दुकान से आग की शुरुआत हुई, देखते ही देखते लपटों ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा है, आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां तैनात

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमों को गफ्फार मार्केट रवाना किया गया, मौके पर 22 फायर टेंडर तैनात किए गए हैं, इसके साथ ही पानी के अतिरिक्त टैंकर और रोशनी की व्यवस्था के लिए विशेष उपकरण भी भेजे गए हैं, ताकि दमकलकर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी न हो, फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कितना हुआ नुकसान, अभी जानकारी नहीं 

इस अग्निकांड में दुकानों और सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका फिलहाल आकलन नहीं हो सका है, आग आसपास की दुकानों तक फैलने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और उसे आगे फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं, प्रशासन की ओर से नुकसान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

त्योहार से ठीक पहले बाजार की सुरक्षा पर उठे सवाल

धनतेरस के मौके पर गफ्फार मार्केट जैसे व्यस्त कारोबारी इलाके में आग लगने की घटना ने बाजारों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा दी है, त्योहार के दौरान बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और दुकानों में सामान की भरमार रहता है, ऐसे में आग की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत को एक बार फिर सामने लाती है, फिलहाल दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *