PM Modi: मिस्र के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

PM Modi in Egypt : प्रधानमंत्री मोदी इस समय मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर है। आज उनके मिस्र दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में अल-हकीम मस्जिद का दौरा किया। इस मौके पर मिस्र के राष्ट्रपति भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इसके बाद मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहादत देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले मिस्र तथा भारत के बीच व्यापारिक संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उन्होंने मिस्र के पीएम मुस्तफा मैडबौली तथा मंत्रिमंडल के शीर्ष मंत्रियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 26 वर्षों में मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

वहीं, पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में PM मोदी को ”ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से सम्मानित किया. ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने पीएम मोदी को प्रदान किया है। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और मिस्र के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

काहिरा की अल-हकीम मस्जिद में पीएम मोदी के दौरे के समय वहां मौजूद मौजूद भारतीय प्रवासी बोहरा समुदाय के एक सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला ने कहा कि ‘यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है कि पीएम मोदी यहां आए थे। उन्होंने हमारे साथ बातचीत की। उन्होंने हमारे बोहरा समुदाय की भलाई के बारे में भी पूछा। जब उन्होंने हमारे साथ बातचीत की तो हमें एक परिवार की तरह महसूस हुआ।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *