Rafale Jet: इंडियन नेवी की बढ़ेगी ताकत, 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट की खरीद पर लगी मुहर

Rafale Deal For Indian Navy: प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी बीते दिनों फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच भारतीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा सौदा किया गया। जिसकी जानकारी भारत सरकार ने 15 जुलाई को दी। इस सौदे के तहत भारतीय नेवी को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट  मिलेंगे, जो मुख्‍य तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान इस डील पर फैसला हुआ। जिसकी जानकारी राफेल निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन ने दी।

 

दसॉ एविएशन ने कहा कि “भारत सरकार ने भारतीय नौसेना को नवीनतम पीढ़ी के लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए नेवी राफेल के चयन की घोषणा की। भारतीय नौसेना के 26 राफेल पहले से ही सेवा में मौजूद 36 राफेल में शामिल हो जाएंगे।” वहीं, रक्षा मंत्रालय ने 13 जुलाई को फ्रांस से राफेल जेट के 26 नौसैनिक स्वरूप खरीदने और तीन फ्रांसीसी-डिज़ाइन वाली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।

भारत को मिलेंगे 22 सिंगल सीटर राफेल-एम मरीन

दसॉ एविएशन ने बताया कि ये फैसला भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण अभियान के बाद आया है, जिसमें नेवी राफेल ने साबित किया है कि यह भारतीय नौसेना की परिचालन आवश्यकताओं को पूरी तरह से पूरा करता है और इसके लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

इस रक्षा सौदे में भारत को 22 सिंगल सीटर राफेल-एम मरीन लड़ाकू विमान मिलेंगे। ये लड़ाकू विमान स्वदेश में निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात होंगे। वहीं, 4 ट्रेनर राफेल मरीन एयरक्राफ्ट मिलेंगे। राफेल-एम फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों का नौसैनिक संस्करण है। रक्षा सौदे के बाद समंदर में भारतीय नौसेना की ताकत में महत्वपूर्ण इजाफा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *