Weather: दिल्ली में आज हो सकती है बुदांबादी, 5 जुलाई तक IMD का यलो अलर्ट जारी

Mausam news in delhi: मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे जिससे हल्‍की बुदांबादी हो सकती है। लेकिन ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं बताई जा रही है। बता दें कि आज दिल्‍ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, पांच जुलाई से मानसून में उलटफेर होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से दिल्‍ली–एनसीआर के लिए 5 जुलाई तक तेज बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मालुम हो कि दिल्ली-एनसीआर में कई शुक्रवार के दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई थी। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में देर शाम तक बारिश होती रही। इसके बाद बादलों के साथ सूरज की आंख-मिचौली शुरू हुई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसकी वजह शुक्रवार सुबह खिली धूप रही।

प्रदूषण स्तर में आई कमी

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बारिश के कारण शुक्रवार को प्रदूषण स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदूषण स्तर 101 था, जो शुक्रवार को घटकर 70 पर पहुंच गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *