न्यूटन ने की थी भविष्यवाणी 2060 में खत्म हो जाएगी दुनिया

अजब-गजब। हमने बहुत बार सुना है कि दुनिया एक दिन खत्म हो जाएगी। जबकि कई लोगों ने तो ये बात कई साल पहले ही बता दिया था। लेकिन सभी की भविष्‍यवाणी गलत साबित हुई। लेकिन आज हम उस इंसान के बारे में बताने जा रहें है जिसपर लगभग सभी लोग विश्‍वास करते है। हम आज आपको बता रहें है मशहूर साइंटिस्ट इसाक न्यूटन द्वारा की गई भविष्‍यवाणी के बारे में।  आपको बता दें कि न्यूटन ने बताया था कि वो कौन सा वर्ष होगा, जब धरती नष्ट हो जाएगी। धरती पर एक भी इंसान जीवित नहीं बचेगा।

न्यूटन द्वारा की गई  भविष्यवाणी के मुताबिक, 2060 में पूरी दुनिया खत्म हो जाएगी। लोगों को डर है कि उनकी ये भविष्यवाणी सत्य साबित हो सकती है। वैसे तो अभी तक कई लोगों ने इस बारे में भविष्यवाणियां की है। इसमें फर्स्ट सेंचुरी एडी के संत जॉन से लेकर इस समय टिकटोक ओर मौजूद कई सेल्फ प्रोक्लेम्ड टाइम ट्रैवलर्स शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर लोगों की भविष्यवाणियों को कोई सीरियस नहीं लेता है लेकिन इन सबके बीच सर न्यूटन की भविष्यवाणी सबसे प्रभावी मानी जा रही है।

कई वर्षो पहले ही की थी भविष्यवाणी
न्यूटन ने फिजिक्स और मैथ्स में कई डिस्कवरी की है। उन्होंने 2060 को दुनिया के खत्म होने का साल  बताया है। ये भविष्यवाणी न्यूटन ने 1704 में ही कर दी थी। उस समय लोगों को लगा था कि अभी तो 2060  आने में कई वर्ष बाकी हैं।  लेकिन अब वह दिन दूर नहीं अब 2060  महज कुछ वर्षो की ही दूरी पर है जब 2060 आएगा, तब हममे  से बहुत लोग जिन्दा भी नही होंगे। शायद हम इस भविष्यवाणी को गलत साबित होते देखेंगे या फिर यदि ये सच साबित हुआ, तो इसका अंजाम हमें ही भुगतना पडे़गा।

 

इस तरह की थी गणना
मशहूर साइंटिस्ट इसाक न्यूटन ने दुनिया खत्म होने की तिथि ख़ास तरीके से कैलकुलेट की थी। उन्होंने बाइबल और कई धार्मिक किताबों के आधार पर 2060 के तिथि की घोषणा की थी। तथा उन्होंने बताया था कि धरती खत्म हो जाएगी। इसके कुछ दिनों बाद 2060 में प्रलय आएगा और दुनिया खत्म हो जाएगी। इन दिनों दुनिया में चल रहे वॉर और ग्लोबल वॉर्मिंग को देखते हुए लोग इस भविष्यवाणी में दम देख रहे हैं। जबकि कई लोगों को ऐसा लगता है कि शायद 2060 की ये भविष्यवाणी सच साबित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *