Nobel Prize 2024: शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान, जानिए किसे मिला यह सम्‍मान

Nobel Prize 2024: शांति के क्षेत्र में साल 2024 के नोबेल पुरस्‍कार का ऐलान कर दिया गया है. ऐसे में इस बार यह सम्‍मान जापान के संगठन निहो हिंदाक्यो को परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया गया है. क्‍योंकि संगठन का मानना है कि, दुनिया में परमाणु हथियारों का फिर कभी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. 

नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने निहोन हिदांक्यो को इस साल का शांति पुरस्कार देते हुए कहा कि एक दिन ऐसा होगा जब परमाणु हमले को झेलने वाले हिबाकुशा हमारे पास नहीं रहेंगे, लेकिन जापान की नई पीढ़ी उनकी याद और अनुभवों को दुनिया के साथ साझा करती रहेगी और याद दिलाती रहेगी की परमाणु हथियार दुनिया के लिए कितने खतरनाक हैं. 

2023 का नोबेल पुरस्कार

हालांकि इससे पहले साल 2023 में ईरान की महिला पत्रकार और एक्टिविस्ट नरगिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार महिलाओं की आजादी और उनके हक के लिए लड़ने पर मिला था.

अन्‍य क्षेत्रों में इन लोगों को मिला 2024 का नोबेल

इससे पहले साहित्य के क्षेत्र में 2024 के नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए दिया गया. इसके अलावा भौतिकी क्षेत्र में जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन को नोबेल पुरस्कार मिला, जबकि रसायन विज्ञान के क्षेत्र में तीन लोगों को यह सम्‍मान दिया गया, जिसमें अवॉर्ड का आधा हिस्सा डेविड बेकर और संयुक्त रूप से डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को मिला. वहीं, फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र में अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया.

Nobel Prize 2024: इतना मिलता है पुरस्कार

आपको बता दें कि पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है. यह धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है. दरअसल, अल्फ्रेड नोबेल की 1896 में निधन हो गया था. वहीं, नोबेल पुरस्कार अधिकतम तीन विजेताओं को दिया जा सकता है. ऐसे में उन्हें पुरस्कार राशि को साझा करना होता है.

इसे भी पढें:- Nobel Prize 2024: साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान; दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान


		

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *