संसद और विधानसभाओं में बढ़ते व्यवधान से लोग हो रहे हैं हताश: उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

अरूणाचल प्रदेश। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद व राज्यों की विधानसभाओं में हंगामों के बीच जिस तरह से कानून बनाए जा रहे हैं, उससे देश की जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो दिन के लिए अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने अरूणाचल विधानसभा के विशेष सत्र में विधायकों को संबोधित करते हुए उक्त चिंता जताई। नायडू ने कहा कि लोग जनप्रतिनिधियों को इसलिए वोट देते हैं कि वे उनकी उम्मीदों व मांगों को आवाज देंगे और महत्वपूर्ण मामलों के कानून बनाएंगे। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद व विधानसभाओं में बढ़ते व्यवधान से लोग हताश हो रहे हैं। जनता जब देखती है कि कानून बनाते वक्त कोई गंभीर बहस नहीं हो रही है और कोई ठोस फैसले नहीं हो पा रहे हैं तो सिस्टम के प्रति उसका विश्वास घटता है। उन्होंने विधानसभा सदस्यों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि देश में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *