घर में सकारात्मकता लाने के लिए लगाएं ये पौधा…

वास्‍तु। घर में लोग अक्सर सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण में खुशबू फैलाते हैं, बल्कि इनके रंगबिरंगे फूलों की छटा भी मनमोहक होती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे भी कुछ सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से करियर में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता मिलती है। वहीं जब भी सुगंधित फूलों की बात होती है तो रजनीगंधा का नाम जरूर लिया जाता है। रजनीगंधा उन फूलों में से एक है, जो बेहद सुगंधित होते हैं। इन फूलों की खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि एक बार ये घर पर उगने लगें तो पूरा घर महकने लगता है। साथ ही रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बहुत ही प्रभावी माना गया है। कहा जाता है इसे लगाते ही घर में आय के कई नए रास्ते खुलने शुरू हो जाते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार रजनीगंधा के पौधों को लगाते समय इसकी दिशा पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। यदि रजनीगंधा के पौधों को घर की सही दिशा में लगाते हैं तो इससे न सिर्फ लाभ प्राप्त होगा बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में…

  •  पूजा-पाठ में भी रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रजनीगंधा के फूलों से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बेहद शुभ माना गया है।

 

रजनीगंधा को लगाने की दिशा :- रजनीगंधा के फूलों की माला देवी-देवताओं को अर्पित की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाने से घर में बरकत होती है। साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।

पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है तो घर के आंगन में रजनीगंधा का पौधा लगाएं या किसी गमले में लगा कर रखें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और दोनों के बीच प्यार बढ़ता है।कहा जाता है कि रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मकता आती है। साथ ही धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *