पीएम मोदी ने 100वें मन की बात‍ कार्यक्रम को किया संबोधित

नई दिल्‍ली। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को अपने 100वें मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इसको लेकर प. बंगाल के तटीय शहर दीघा के मछुआरों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देश के 12 राज्यों के लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है, दीघा इसी के अंतर्गत आता है। यह समुद्र किनारे बसा एक पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं।

पीएम मोदी ने अंगदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत लोगों को अंगदान के प्रति जागरुक करते हुए 39 दिनों में ही इस दुनिया को छोड़कर जाने वाली अबाबत के बारे में बताया। उन्‍होंने बताया कि अबाबत एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और उसके माता-पिता ने उसके निधन के बाद उसके अंगदान करने का बड़ा ही साहसिक और प्रेरणादायक फैसला लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अबाबत के माता-पिता से फोन पर बात भी की। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरुकता बढ़ रही है। 2013 में हमारे देश में अंगदान के पांच हजार से भी कम मामले थे लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है।

लोको पायलट सुरेखा यादव की तारीफ की
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश में उभरती नारी शक्ति की भी तारीफ की। उन्होंने एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के बारे में बताया और कहा कि कीर्तिमान स्थापित करते हुए वह वन्देभारत ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *