पीएम मोदी ने मुंबई में वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मुंबई। पीएम नरेंद्र मोद ने शुक्वार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिर्डी को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने दो सड़क परियोजनाओं-सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बजट में महाराष्ट्र को क्या मिला, लेकिन उन्होंने शायद उसे पढ़ा नहीं। सीएम शिंदे ने कहा कि जैसा कि रेल मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र को कभी भी रेलवे के लिए 13,500 करोड़ रुपये नहीं मिले। पहली बार राज्य में रेलवे के लिए इतनी राशि आवंटित की गई है।

मुंबई-सोलापुर और मुंबई-साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राज्य को एक साथ दो वंदे भारत की सौगात दी गई है। उन्होंने एलान किया कि ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का टर्मिनस बनाने का काम शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *