पुलिस के जवान भी परिवार के साथ मना सकेंगे जन्मदिन और शादी की सालगिरह

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के जवान भी अब अपने परिवार के साथ जन्मदिन व शादी की सालगिरह आदि मना सकेंगे। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस के जवानों को अब अपने परिवार के साथ जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाने के लिए अपने जीवन के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के साथ समय बिताने के लिए अब छुट्टी मिलेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे न केवल दिल्ली पुलिस के जवान खुश होंगे, बल्कि उनके काम में सुधार आएगा। बता दे कि डीसीपी रेलवे हरेन्द्र कुमार ङ्क्षसह ने कुछ महीने पहले दिल्ली पुलिस की तरफ से रेलवे डिपार्टमेंट में पुलिस जवानों को उनके जन्मदिन और परिवार में पत्नी और बच्चों के जन्मदिन पर अवकाश देने की पहल की थी। उनका मानना था कि पुलिस के जवान भी इंसान हैं। ऐसे दिन उन्हें छुट्टी मिलेगी तो वो खुश रहेंगे। इससे उनका काम बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *