उत्साह के साथ मनाया जा रहा रविदास जयंती

वाराणसी। आज देश में संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। सीरगोवर्धन में विभिन्न प्रांतों की लोक कला भी निखर रही है। मंदिर से लेकर पंडालों तक संगत गुरु की धुनी रमा रही और भक्ति में मगन है। पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश के अनुयायी गुरु के चरण रज पाने आए हैं।

वहीं बनारस के सीरगोवर्धन में भी रविवार सुबह से ही अनुयाईयों का उत्साह देखने लायक है। अनुयायी नाचते गाते उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं। संत रविदास की जयंती का उत्सवी माहौल सीरगोवर्धन में छाया हुआ है। करीब सप्ताह भर से इसका कोना-कोना भजन कीर्तन और सत्संग से गूंज रहा है।

मालूम हो कि शुक्रवार दोपहर में सत्संग पंडाल में मध्यप्रदेश के सागर व सतना जिले से आए अनुयायी ढोल की धुन पर थिरकते नजर आए। उधर, लंगर छकने के बाद कुछ आराम फरमाते दिखे तो पंजाब के जालंधर व हरियाणा के करनाल जिले की टोली भजन कीर्तन में मगन रही। उधर, मंदिर में मत्था टेकने वालों की लाइन लगी, तो भजन टोलियां गुरु की आराधना में लीन थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *