सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह बना शनि

रोचक जानकारी। अमेरिकी खगोलविदों के मुताबिक, सबसे अधिक चंद्रमा के मामले शनि ग्रह ने बृहस्पति को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि अभी हाल ही में हमारे खगोलविदों ने शनि ग्रह के कुछ और चंद्रमा के होने की पुष्टि की है और इससे तीन महीने पहले गुरु ग्रह के नए चंद्रमाओं के होने की पुष्टि की थी।

शनि के खोजे गए 62 नए चंद्रमा
हाल ही में  खगोलविदों ने शनि के छल्ले के पास 62 चंद्रमाओं की खोज की है जिससे शनि के कुल चंद्रमाओं की संख्या 145 हो गई है, केवल इतना ही नही बल्कि शनि अब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह भी बन गया है। इसमें खास बात यह है कि तीन महीने पहले ही गुरु ग्रह के 12 नए चंद्रमा खोजे गए थे जिससे उसके चंद्रमाओं की संख्या 95 हो गई थी और वह तब सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया था।

किसने खोजे इतने सारे चंद्रमा
इतने सारे चंद्रमाओं की खोज खगोलविदों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने की थी जिसकी अगुआई एकेडमिया सिनिका इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिस्क के पोस्टडोक्टोरल फैलो एडवर्ड एश्टन ने की थी। इन चंद्रमाओं की खोज के लिए शिफ्ट एंड स्टैक की पद्धति का उपयोग किया गया था।

इस टेलीस्कोप का आंकड़ा
इससे पहले शनि के चंद्रमाओं की संख्या 83 थी और इस नई तकनीक का उपयोग पहली बार शनि ग्रह पर किया गया है। जबकि इससे पहले शोधकर्तों ने यूरोनस और नेप्च्यून ग्रहों पर उनके चंद्रमाओं की खोज करने का प्रयास किया था। शोधकर्ताओं ने इसके लिए हवाई के मौनाकेया शीर्ष पर स्थित कैनेडा-फ्रांस-हवाई टेलीस्कोप के 2019 से 2021 के बीच के तीन घंटे के दरमियान लिए गए आंकड़ो का उपयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *