T20 WC 2026 : टी20 विश्व कप 2026 में मंगलवार को कोलंबो में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मैच खेला गया. बता दें कि दोनों देशों के बीच इस मैच में पाकिस्तान ने 32 रन से जीत दर्ज की. बता दें कि पाकिस्तान की इस जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही. पारी की 80 प्रतिशत गेंदें स्पिनरों ने ही फेंकी.
ऐेसे में जब अमेरिका की पारी शुरू हुई, तो उम्मीद थी कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा कुछ ओवर तेज गेंदबाजों से भी कराएंगे, वहीं शाहीन अफरीदी को छोड़कर आगा किसी भी तेज गेंदबाज की तरफ नहीं गए. इसके साथ ही 20 ओवर में शाहीन ने चार ओवर फेंके. इतना ही नही बल्कि बाकी के सभी 16 ओवर पाकिस्तान के कप्तान ने स्पिनरों से कराए और इसका परिणाम भी उन्हें जीत के रूप में मिला.
अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के स्पिनरों सईम अयूब ने एक, अबरार अहमद ने चार, मोहम्मद नवाज ने तीन, शादाब खान ने चार और उस्मान तारिक ने चार सहित कुल 16 ओवर की गेंदबाजी की. इसके साथ ही टीम में फहीम अशरफ भी थे. जो कि तेज गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उन्हें गेंद नहीं दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्मान तारिक ने तीन, शादाब खान ने दो, और अबरार और नवाज ने एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ जीत दिलायी.
टी20 में पाकिस्तान का दूसरा मौका
इसके साथ ही टी20 में यह दूसरा मौका था, इतना ही नही बल्कि जब पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा (16 ओवर) स्पिनरों से फेंकवाया. ऐसे में 2012 में कोलंबो में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 20 में से 18 ओवर स्पिन गेंदबाजों से करवाए थे. साथ ही 2012 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 ओवर, 2013 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 ओवर, 2021 में मेनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 15 ओवर और 2023 में हांग्झू में अफगानिस्तान के खिलाफ 15 ओवर पाकिस्तान के स्पिनरों ने फेंके थे.
दूसरी जीत के साथ शीर्ष पर पहुंचा पाकिस्तान
ऐसे में अगर पाकिस्तान-यूएसए मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे. इसके साथ ही यूएसए 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बना सकी और मैच 32 रन से हार गई. ऐसे में लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान (+0.932 नेट रन रेट) ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है.
इसे भी पढ़ें :- राजपाल यादव के बुरे वक्त में सहयोगी बने Bharat Express के CMD उपेंद्र राय, किया मदद का ऐलान