गर्मियों में कूल दिखने के लिए रणवीर सिंह के लुक्स से लें टिप्स

फैशन। एक्‍टर रणवीर सिंह ने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। रणवीर को फिल्म जगत में काफी एनर्जेटिक एक्टर के रूप में गिना जाता है। लोगों को रणवीर का चुलबुला अंदाज काफी पसंद आता है। वो आए-दिन सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपने लुक्स की वजह से। लोगों को उनके कई लुक पसंद आते हैं, तो कई फोटोज की वजह से वो ट्रोल हो जाते हैं।

सोशल मीडिया पर रणवीर काफी एक्टिव रहते हैं। यदि आप भी कहीं घूमने जा रहे हैं, और इस दुविधा में हैं कि ट्रिप पर किस तरह के कपड़े पहनें तो ये खबर आपके लिए है। ट्रिप पर जाने से पहले आप रणवीर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाल सकते हैं। अपनी ट्रिप पर कूल दिखने के लिए आप रणवीर सिंह से टिप ले सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको रणवीर सिंह के बेस्ट लुक से रूबरू कराते हैं।

कलरफुल शर्ट के साथ पहनें जींस :-
अपनी ट्रिप पर कूल दिखने के लिए आप कलरफुल शर्ट के साथ डैमेज डेनिम जींस कैरी कर सकते हैं। यदि आप इसके साथ एक हैट और चश्मा पहनेंगे तो आपका लुक और अच्छा लगेगा। इस आउटफिट के साथ जूतों का खास ध्यान रखें।

हाफ स्लीव शर्ट के साथ पहनें जींस :-
इस तरह की पीले रंग की शर्ट आपके लिए एक बेस्‍ट ऑप्शन हो सकती है। डेनिम जींस और सफेद शूज आपके इस लुक को पूरा करेंगे। वहीं इस आउटफिट के साथ भी हैट और चश्मा लगाएं।

लोअर-टी शर्ट पहन कर दिखें कूल :-
यदि आप जींस पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो स्पोर्टस शूज के साथ ऐसे लोअर और टी-शर्ट पहन सकते हैं। इसके साथ जींस के कपड़े की ही हैट बेस्ट रहेगी।

ब्लैक एंड व्हाइट लुक :-
गर्मियों में रात की पार्टी के लिए ये एक बेस्ट लुक हो सकता है। इसके लिए आप हाफ स्लीव शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहन सकते हैं। हाथों में ब्लैक रंग की ही घड़ी भी पहनें।

जींस-टीशर्ट है बेस्ट ऑप्शन :-
आप अगर कूल के साथ-साथ स्मार्ट दिखना चाहते हैं तो किसी भी तरह की टीशर्ट के साथ जींस पहन सकते हैं। अगर टीशर्ट स्लीवलेस हो तो और ही अच्छा रहेगा।

बसे अलग रहेगा ये लुक :-
यदि आप ट्रिप पर कुछ अलग सा पहनना चाहते हैं तो आप रंगबिरंगी शर्ट के साथ पैंट पहन सकते हैं। इसके साथ ब्लैक एंड व्हाइट चश्मा बहुत अच्छा लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *