देश को आज मिलेंगे 15वें राष्‍ट्रपति

नई दिल्‍ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना का कार्य उसी कमरे में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू तैयार तैयार किए गए हैं।

इस तरह से होगी मतगणना:-

सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।

यूपी के विधायकों का वोट मूल्य सबसे अधिक:-

यूपी के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को प्राप्‍त है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

शाम तक आएगा नतीजा:-

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *