संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने की भारत की सराहना

नई दिल्ली।  भारत यात्रा पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि, हम यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगांठ के करीब पहुंच रहे हैं। इस युद्ध के कारण लाखों लोगों का विस्थापन हुआ। एक युद्ध जिसने दुनिया भर में ऊर्जा और खाद्य संकट को जन्म दिया है। मैं यूक्रेन और दुनिया भर में शांति के आह्वान के लिए भारत की सराहना करता हूं।

उन्होंने कहा, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व अनुकरणीय रहा है। सात दशकों से, भारत और संयुक्त राष्ट्र ने साथ-साथ यात्रा की है। भारत शांति स्थापना में सैनिकों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। उन्होंने कहा, मैं 150 से अधिक देशों को टीकों के निर्यात के लिए भारत की उदारता और जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से स्थायी सुधार के लिए भारत की सराहना करता हूं।

साबा कोरोसी ने कहा, हमारा उद्देश्य एकजुटता, स्थिरता और विज्ञान के माध्यम से समाधान है। शांति के लिए राष्ट्रों के बीच एकजुटता, समृद्धि और स्थिरता का निर्माण हमारा उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *