दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, जानलेवा होने के बावजूद भी है बड़े काम का

रोचक जानकारी। अगर आपको लगता है कि इस दुनिया में सिर्फ पशु-पक्षी, कीड़े-मकौड़े, आदि जैसे जीव ही जहरीले होते हैं तो आपने शायद पेड़-पौधों के बारे में पूरी जानकारी नहीं ली है। प्रकृति में ऐसे कई पौधे हैं जो इतने जहरीले हैं कि वो इंसानों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पर क्या उनका जहर इतना ताकतवर है कि इंसान की जान भी ले ले? जी हां, बिल्कुल। दुनिया का सबसे जहरीला पौधा आसानी से ऐसा कर सकता है पर हैरानी की बात ये है कि जहरीला होने के बावजूद भी उसके कई फायदे हैं।

हम बात कर रहे हैं कैस्टर ऑयल पौधे की जिससे अरंडी का तेल बनता है। ये दुनिया का सबसे जहरीला पौधा होता है और ये इंसान की जान लेने में भी सक्षम है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी वर्ष 2002 में इसे दुनिया का सबसे जहरीला पौधा माना था। मर्क इंडेक्स की मानें तो इस पौधे के 3-4 बीज ही आसानी से इंसान की जान ले सकते हैं। अगर 70 माइक्रोग्राम डोज भी 72 किलो के व्यक्ति की जान आसानी से ले सकती है।

दुनिया का सबसे जहरीला पौधा
रिपोर्ट के मुताबिक इस पौधे को छूने के लिए दस्ताने पहनने की आवश्‍यकता पड़ती है। लेकिन सबसे ज्यादा खतरनाक इसके बीज ही होते हैं जो मुंह में चले गए तो फिर मौत होना तय हो जाता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले साल एक ब्रिटिश महिला, वेल्स के क्वीन गार्डेन्स पार्क में टहल रही थी जब उसे ये पौधा दिखा था। आपको बता दें कि इसमें राइसिन नाम का प्रोटीन होता है जो जहरीला पदार्थ होता है।

जहरीले बीज के कई हैं फायदे
पर इतना जहरीला होने के बावजूद भी ये पौधा बड़े काम का है। दरअसल, इसी से अरंडी का तेल बनता है। कैस्टर ऑयल को बनाने के लिए बीज को काफी ज्यादा देर तक गर्म किया जाता है जिससे इसके अंदर के जहरीले तत्व खत्म हो जाते हैं। इस वजह से ये तेल इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो जाता है1 अरंडी के तेल का सेवन कब्ज से निजात पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा स्किन को नमी देने में काम आता है। इसके अलावा इसे कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में भी उपयोग में लाया जाता है। प्राचीन मिस्र में इसे लैंप जलाने में भी काम में लाया जाता था, साथ ही आंखों में जलन से भी ये निजात दिलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *