गर्मी की छुट्टियों के लिए परफेक्‍ट है भारत के ये शानदार बिचेज

यात्रा। समुद्र तटों पर घूमने का मजा ही अलग होता है। माना जाता है कि बीचेज के मामले में मालदीव से बेहतर कुछ नहीं। इन बीचेज पर घूमने के लिए, समुद्र किनारे मस्ती करने और सुकून भरे पल बिताने के लिए लोग लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन भारत में ही आपको अगर खूबसूरत बीच देखने को मिल जाए, तो मालदीव जाने की क्या जरूरत।

जी हां, समुद्री तटों को घूमने का शौक रखने वालों को बीच देखने के लिए अधिक पैसे खर्च करके किसी विदेशी ट्रिप पर जाने की जरूरत नहीं, आपको दक्षिण भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और मशहूर बीचेज देखने को मिलेंगे। आप इस गर्मी के मौसम में बीच पर छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो दक्षिण भारत के कुछ बीच पर जा सकते हैं। समुद्र किनारे नंगे पाव टहलने और तेजी से उठती लहरों को महसूस करने के साथ ही आप दक्षिण भारत की परंपरा, संस्कृति और व्यंजन का आनंद भी ले सकेंगे। तो चलिए जानते है साउथ इंडिया के सबसे खूबसूरत बीचेज के बारे में….

रॉक बीच, पुडुचेरी- अगर आपका प्‍लान भी बीच घूमने का है, तो आप पुडुचेरी भी जा सकते हैं। यहां पर स्थित रॉक बीच बहुत ही खूबसूरत है। बच्चों को यह जगह काफी पसंद आएगी। रॉक बीच की सुंदरता आपका मन मोह लेगी।

इलियट बीच, चेन्नई- वैसे तो चेन्नई में घूमने के लिए कई सारे पर्यटन स्थल हैं, लेकिन आप अगर यहां के बीच देखना चाहते हैं, तो भी आपके पास कई विकल्प हैं। चेन्नई का मरीना बीच काफी प्रसिद्ध है, लेकिन यहां का इलियट बीच अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चेन्नई से लगभग 14 किलो मीटर की दूरी पर इलियट बीच स्थित है। यहां दक्षिण भारत के खूबसूरत मंदिर भी हैं। आप परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं।

कोच्चि- दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में कोच्चि का नाम भी शामिल है। केरल राज्य के कोच्चि में कई सारे खूबसूरत बीच है। चेराई बीच पर आप परिवार, दोस्तों या फिर सोलो ट्रिप पर भी जा सकते हैं। यह बीच बहुत सुकुन भरी जगह पर है। आप इसके अलावा चाहें तो पास में ही स्थित सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च और मट्टनचेरी पैलेस भी घूम सकते हैं। यहां जाने के लिए ये समय सही है, अक्टूबर तक आप यहां कभी भी जा सकते हैं।

काला पत्थर बीच, अंडमान निकोबार- समुद्र तटों को घूमने के लिए उत्सुक रहने वालों के लिए अंडमान निकोबार सबसे बैस्‍ट जगह है। यह जगह किसी भी मामले में मालदीव से कम नहीं है। अंडमान निकोबार में काला पत्थर बीच बहुत प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *