पुणे की ये जगहें हैं बेहद डरावनी…

यात्रा। पूरे भारत में पुणे शहर अपनी लोक-संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी यहां पहुंचते हैं। खासकर अगस्त के महीने में सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं, क्योंकि अगस्त में पुणे का मौसम सुहावना होता है।

इस शहर में घूमने के लिए जिस तरह कुछ जगहें फेमस हैं ठीक उसी तरह कुछ ऐसी जगहें हैं जो एक नहीं बल्कि कई डरावनी कहानियों के लिए भी फेमस हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं-

सिंहगड फोर्ट:-

पुणे शहर में मौजूद सिंहगड फोर्ट एक प्राचीन किला है। पुणे का यह फोर्ट बेहद ही डरावना माना जाता है। लोगों का मानना है कि सूरज ढलते ही कोई भी व्यक्ति अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता है। कई लोगों का मानना है कि रात होते ही यहां से अजीब-अजीब तरह की चीखने की आवाज आती है। माना जाता है कि रात के समय इस फोर्ट से तलवार टकराने की भी आवाज आती रहती है। इस फोर्ट को लेकर लोगों का मानना है कि प्राचीन समय में यहां कैदियों को भूखे रखा जाता था।

 शनिवारवाड़ा किला:-

शनिवारवाड़ा फोर्ट की आलीशान बनावट को देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि शनिवार वाड़ा भी एक डरावनी जगह है। लेकिन लोगों कि माने तो शाम होते ही इस फोर्ट के आसपास भी घूमने के लिए कोई नहीं जाता है। कहा जाता है कि एक बार इस फोर्ट में भयानक आग लगी थी और इसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। कहते हैं आग में जिन लोगों की जान गई थी उनकी आत्मा इस फोर्ट में भटकती है। कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट से बच्चों के चिल्लाने की भी आवाज आती रहती है।

खडकी वॉर कब्रिस्तान:-

किसी भी कब्रिस्तान की डरावनी कहानी किसी भी इंसान के रोंगटे खड़े कर देने वाली होती है। कुछ इसी तरह की भयानक कहानी खडकी वॉर कब्रिस्तान की भी है। आपको बता दें कि इस कब्रिस्तान में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दफ़न किया गया है। दिन समय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सूरज ढलते ही यहां कोई भी रुकना नहीं चाहता है। स्थानीय लोगों का माना है कि रात को करीब 12 बजे के बाद चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगती है। कई लोगों का मानना है कि रात के समय कब्रिस्तान में आत्माओं को खेलते हुए देखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *