डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है यें चीजें…

स्‍वास्‍थ्‍य। ज्यादातर लोग आजकल डायबिटीज की बीमारी के शिकार हो रहे हैं,ऐसे में शुगर लेवल को कंट्रोल रखना बहुत जरूरी हैं, लेकिन डायबिटीज की बीमारी से छुटकारा पाने के दो ही तरीके हैं, पहला आप एक्सरसाइज करें और दूसरा खानपान। आप अगर हेल्दी खानपान रखेंगे और रोजाना व्यायाम करेंगे, तो आप शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।

ओट्स:- ओट्स फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। ये पेट के लिए प्रीबायोटिक के तौर पर काम करता है। वहीं आप अगर नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं, तो आपका पेट पूरे दिन भरा रहता है। इतना ही नहीं इससे आपको वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए आप अगर डायबिटीज के मरीज है, तो आप रोजोना ओट्स का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं।

चने का सेवन:- ब्लड शुगर को कंट्रोल में करने के लिए चने का सेवन करना चाहिए। चने में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर के ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। इसलिए आप अगर डायबिटीज के मरीज है, तो चने का सेवन जरूर करें।

तुलसी के बीज:- तुलसी के बीजों का सेवन शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तुलसी के बीज का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म होता है। इसके साथ ही यह आपके बल्ड शुगर को भी कंट्रोल में करने का काम करता है।

सेब:- सेब का सेवन वैसे तो हर किसी को करना चाहिए। वहीं सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जी हां रोजाना सेब का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेब में पर्याप्त मात्रा में घुनलशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *