ये चीजें फेफड़ों को तेजी से पहुंचाती हैं नुकसान…

हेल्‍थ। हर साल लाखों लोगों में फेफड़े की बीमारियों का निदान किया जाता है। चाहे आपको ब्रोंकाइटिस जैसी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज हो या फिर अस्थमा या मेसोथेलियोमा डायग्नोसिस के कारण फेफड़ों में दर्द की समस्या, ये सभी स्थितियां गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं। फेफड़ों की बीमारी के कारण जीवन की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, इसलिए सभी उम्र के लोगों को इन समस्याओं को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहनी चाहिए।

वैश्विक स्तर पर फेफड़े के कैंसर के कारण मरने वालों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, हमारी खराब जीवनशैली और खान-पान की गड़बड़ आदत भी शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग की सेहत को कमजोर कर सकती है।

फेफड़ों की कुछ बीमारियां वंशानुगत हो सकती है पर जो बीमारियां हमारी आदतों के कारण होती हैं उनके रोकथाम को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। हाई कैलोरी, तले हुए खाद्य पदार्थ जैसी कई चीजें फेफड़ों के लिए हानिकारक मानी जाती हैं, इनसे बचाव किया जाना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कुछ चीजों के बारे में जिनसे फेफड़ों की सेहत को खतरा हो सकता है-

अधिक नमक वाली चीजों से नुकसान:-

अधिक सोडियम वाली चीजों का सेवन फेफड़ों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोडियम के कारण फ्ल्यूड रेंटेशन का खतरा होता है, जिससे फेफड़ों की बीमारी वाले मरीजों में सांस की तकलीफ हो सकती है। अधिक मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन करना फेफड़ों की समस्या को बढ़ा देती है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना 2300 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में सोडियम के सेवन से बचें।

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ:-

प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज जैसी समस्याओं के जोखिम कारक के तौर पर जाना जाता है, इसके कारण फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं। विशेषतौर पर प्रोसेस्ड मीट में नाइट्रेट होता हैं जो इन उत्पादों में रंग और शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नाइट्रेट्स को सीओपीडी से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने वाले मामलों के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है।

तले हुए खाद्य पदार्थ:-

तले हुए खाद्य पदार्थ न सिर्फ हृदय के लिए नुकसानदायक होते हैं साथ ही इसके कारण फेफड़ों की समस्या भी बढ़ जाती है। इनमें अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा अधिक होती है जो डायाफ्राम पर दबाव डालकर सूजन और असहजता पैदा कर सकती है। फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों में ये चीजें लक्षणों को और भी खराब कर सकती हैं। तली हुई चीजें श्वसन संबंधी समस्याओं को बढ़ावा देती हैं।

व्हाइट ब्रेड:-
व्हाइट ब्रेड को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्हाइट ब्रेड जैसे साधारण कार्बोहाइड्रेट से बचना चाहिए, क्योंकि फेफड़ों को उन्हें मेटाबोलाइज करने में अधिक मेहनत लगता है। व्हाइट ब्रेड के कारण ब्लड शुगर के लेवल के बढ़ने का भी खतरा रहता है इसलिए आहार विशेषज्ञ इस तरह की चीजों के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *