गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें सारा अली की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट

 

फैशन। गणतंत्र दिवस देश भर में जश्‍न के साथ मनाया जाता है। इस दिन की तैयारियां पूरे देश में धूमधाम से हो रही हैं। चारों तरफ लोग अपने घरों-दफ्तरों को सजाने में जुटे हुए हैं। बच्चे अपने स्कूलों के लिए डांस तैयार कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का भी काफी चलन है। लोग गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एथनिक वियर पहनना काफी पसंद करते हैं। कई जगहों पर तो एथनिक वियर का ड्रेस कोड जारी कर दिया जाता है।

लड़कियों के पास एथनिक में कई तरह के विकल्‍प होते हैं, जिस वजह से वो संशय में पड़ जाती है। अगर आप भी कपड़ों को सेलेक्‍ट करते समय सोच में पड़ रहीं हैं, तो आपकी समस्या का समाधान हमारे पास है। दरअसल, गणतंत्र दिवस के लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान से इस टिप्स को कर स‍कती हैं।

दरअसल, सारा अली खान को अक्सर एथनिक वियर पहने देखा जाता है। वो इसे काफी अच्छे से कैरी भी करती हैं, ऐसे में अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन सारा की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उन्हीं की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी कर सकती हैं। तो आइए जानते है।

फ्लोरल प्रिंट के साथ अनारकली :-
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट पसंद है तो आप सारा के इस लुक को आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस तरह का सूट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। सारा ने फोटोज में लाइट पिंक कलर का फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट पहना है, जिस पर व्हाइट कलर के फ्लावर बने है। इस लुक के साथ हल्का मेकअप भी अच्छा लगेगा।

व्हाइट कलर का सूट :-
गणतंत्र दिवस के हिसाब से ऑल व्हाइट रंग सबसे बेस्ट है। यदि आप सफेद रंग का ड्रेस ही कैरी करने का सोच रहीं हैं तो इन फोटोज पर नजर डालें। इस लुक के साथ आप बालों में पोनीटेल बना सकती है।

पंजाबी पटियाला सूट :-
अगर आप पंजाबी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो सारा के इस लुक से टिप्स लें सकती हैं। इस लुक में कैरी करके आप पंजाब को रिप्रेजेंट करती नजर आएंगी जो आपको बेहद अलग और खूबसूरत लगने में सहायता करेगा।

व्हाइट शॉर्ट कुर्ता और पलाजो :-
आज कल पलाजो पहनने का काफी ट्रेंड है। ऐसे में आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर व्हाइट कुर्ते के साथ पलाजों कैरी कर सकती है। ये काफी स्टाइलिश लगेगा।

पिंक साड़ी लगेगी गजब :-
अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो सारा के इस लुक से टिप्स लें सकती हैं। पिंक कलर की साड़ी के साथ आपके खुले बाल बेहद खूबसूरत लगेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *