जारी हुआ UPSC इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम

एजुकेशन। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से साक्षात्कार कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज 2022 के इंटरव्यू 07 अक्टूबर से शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

नोटिस में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03.08.2022 को घोषित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के परिणामों के आधार पर, आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण को 07.10.2022 से शुरू करने का निर्णय लिया है। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2022 की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार शाखा की पीटी अनुसूची वेबसाइट पर दी गई है।

UPSC ESE Mains 2022 परीक्षा 26 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया गया था। भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग आदि विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 247 रिक्तियों को भरना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *