अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी 1 मार्च को आएंगे भारत

नई दिल्‍ली। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन 1 मार्च को भारत आएंगे। वह G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। ये बैठक बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास पर सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित होगी। इसके अलावा भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए भारतीय राजनेताओं, अफसरों से भी मुलाकात करेंगे। ये जानकारी अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *