क्या आप भी पैरों के दर्द से है परेशान, तो इन योगसनों का करें अभ्यास…

नई दिल्ली। काम के अधिक दबाव, बहुत ज्यादा चलने या कुछ शारीरिक स्थितियों के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। अधिक काम के कारण इस तरह के दर्द को सामान्य माना जाता है, हालांकि यदि आपको अक्सर ही इस तरह की समस्या बनी रहती है, तो इस बारे में सावधान हो जाने की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक कई गंभीर बीमारियों के लक्षण के रूप में भी पैरों में दर्द हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्थिति के कारण का निदान कर इसे ठीक करने के उपाय करना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसके लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, कई आसानों के नियमित अभ्यास से पैरों के दर्द को हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है। गठिया जैसी समस्याओं के कारण होने वाले दर्द को ठीक करने में भी योगासनों के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं। ताड़ासन योग:- ताड़ासन योग का नियमित अभ्यास करना शरीर के लिए विशेष लाभदायक होता है। यह पूरे शरीर में खिंचाव उत्पन्न करने के साथ रक्त के संचार को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है। ताड़ासन योग को पैर और एड़ियों को लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। पैरों की मांसपेशियों के संपूर्ण अभ्यास के लिए इस योग का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। उत्तानासन:- जिन लोगों के अक्सर पैरों में दर्द और जकड़न की समस्या बनी रहती है, उनके लिए उत्तानासन योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। इस योगासन में शरीर की कई मांसपेशियों का अभ्यास हो जाता है, जिससे न सिर्फ पैर में दर्द और जकड़न की समस्या दूर हो सकती है, साथ ही शरीर के लचीलापन को बढ़ाने में भी इस योग को फायदेमंद माना जाता है। वृक्षासन योग का अभ्यास:- वृक्षासन योग के अभ्यास को पैरों के दर्द और गठिया की समस्या को दूर करने में लाभदायक माना जाता है। पैरों और कूल्हे की हड्डियों को मजबूती देने में वृक्षासन योग का नियमित अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों को दिनभर काम के कारण पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है, उनके लिए वृक्षासन योग विशेष लाभदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *