CWG 2026: हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो में जीता ‘ब्रॉन्ज’ मेडल, सीएम ने दी बधाई

CWG 2026: जब किस्मत और मेहनत साथ हो तो फिर बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं. कुछ ऐसा ही भारत की डिस्कस थ्रोअर महिला खिलाड़ी सीमा कालीरमन के साथ हुआ है. कॉमनवेल्थ गेम्स की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में एथलीट डॉक्टर सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक अपने नाम किया है. पहला थ्रो फाउल होने के बाद दबाव में आए बिना उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर दूर थ्रो फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया.

सीमा के इस एतिसाहिसक प्रदर्शन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम नायब सैनी ने कहा “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की सीमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया. आपकी इस उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को आप पर गर्व है.”

इसे भी पढ़ें:-बंगाल STF ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को दबोचा, सीएम शुभेंदु पर हमले का बना रहा था प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *