नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक जारी, बिहार को आज मिल जाएगा नया सीएम

Bihar: बीजेपी ने बिहार में सरकार बनाने की क़वायद तेज कर दी है और अब घटनाक्रम तेजी से आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कैबिनेट के साथ आखिरी बैठक कर रहे हैं. बैठक के बाद दोपहर 3.15 बजे के करीब वे सीएम पद से इस्तीफा देंगे. एनडीए के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. लेकिन इसके बाद भी कारवां आगे बढ़ेगा.

नीतीश जाएंगे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल

नीतीश कुमार सभी विधायकों और विधानपार्षदों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी में रहेगे. 3 बजकर 5 मिनट कर नीतीश कुमार लोकभवन पहुंचेंगे और 3.15 पर राज्यपाल सैयद अता हुसैन को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद साढ़े 3 बजे वो फिर से 1 अणे मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे. थोड़ी देर आराम करने के बाद नीतीश 3.50 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में जाएंगे और 4 बजे से वहीं NDA के विधानमंडल दल की बैठक में हिस्सा लेंगे.

आज का सारा प्रोग्राम हो गया फिक्स
  • सुबह 11 बजे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे
  • सुबह 11:30 बजे: सीएम नीतीश इसके बाद ग्रुप फोटोग्राफी में हिस्सा लेंगे
  • दोपहर 2 बजे: सीएम आवास में होगी जदयू विधायक दल की बैठक
  • दोपहर 3 बजे: बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में रहेंगे
  • दोपहर 3:15 बजे: सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे
  • शाम 4 बजे: बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक, मिलेगा बिहार को नया सीएम

इसे भी पढ़ें:-नोएडा में आज भी प्रदर्शन जारी, पुलिस के बस पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *