Haryana: गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक नांदल गैंग से जुड़े चार शूटर मारे गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुठभेड़ के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
दरअसल, गुरुग्राम के एक कारोबारी को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से लगातार रंगदारी की धमकियां मिल रही थीं. व्यापारी द्वारा रंगदारी न देने के बाद उसने दबाव बनाने के लिए 5 शूटरों को भेजा था. शूटर्स जब व्यापारी के घर पर गोली चला रहे थे, तभी गुरुग्राम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शूटर्स को सरेंडर करने के लिए कहा जिस पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, इस दौरान दोनों तरफ से 60 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं.
पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर, एक घायल
इस मुठभेड़ में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश मौके पर ढेर हो गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को शूटर्स के कब्जे से पांच पिस्तौल बरामद हुई है, जिनमें से तीन विदेशी सोफिस्टिकेटेड पिस्टल है. इसके साथ ही पुलिस को शूटर के कब्जे से जिंदा कारतूस भी बड़ी संख्या में मिले हैं.
इसे भी पढ़ें:-मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की अपील, सीएम रेखा गुप्ता ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र