दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी डीसीएम में टकराई बोलेरो, दो की मौत, एक घायल


Uttar Pradesh: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुंची दोघट पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत मोर्चरी भेज दिया।

बता दें कि हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट से करीब 300 मीटर दिल्ली की ओर हुआ। डीसीएम का टायर पंचर होने के कारण चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। वह टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में डीसीएम चालक दिनेश पुत्र हाकिम निवासी बदरपुर, दिल्ली और बोलेरो मालिक यादराम पुत्र झामल निवासी मुरलीपुरा, जयपुर की मौत हो गई। वहीं विकास यादव घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के संबंध में आवश्यक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *