Rajasthan nikay chunav result 2026: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का आयोजन 2 चरण में संपन्न हो चुका है. आज सोमवार को इस चुनाव का रिजल्ट जारी हो रहा है. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हुए हैं.
इस चुनाव में 38,889 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है. दो चरणों (9 और 11 सितंबर) में हुए मतदान में कुल 74.05% वोटिंग दर्ज की गई थी. चुनाव परिणाम से ठीक पहले ही 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं, जिनमें भाजपा को 44, कांग्रेस को 16 और निर्दलीयों को 17 सीटें प्राप्त हुई हैं.
इसे भी पढ़ें:-हिन्दी दिवस आज, जानें इतिहास और महत्व