मेरठ: बादमाशों ने घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, पति की मौत, पत्नी घायल

Meerut crime news: मेरठ में गुरुवार की सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दंपती पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी पति की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

जाकारी के मुतबिक, धनकुमार जैन(70) अपनी पत्नी अंजू जैन व दो बेटों के साथ ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में रहते थे। घटना के समय उनका बड़ा बेटा स्‍कूल गया हुआ था। जबकि उनका दूसरा बेटा घर पर ही था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश घर में घुस गए और छोटे बेटे को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में पहुंचे जहां धनकुमार जैन पत्नी के अंजू जैन के साथ मौजूद थे। बदमाशों ने घर में लूटपाट की कोशिश की। वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। वहीं, चीख पुकार व गोलियों की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पोती आशिमा बाहर आई तो बदमाशों ने उसे भी गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए।

 

बदमाशों के जाने के बाद पोती ने खुद को जैसे-तैसे बंधनमुक्त कर पिता नवीन को सूचित किया।  नवीन तुरंत पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंचे और घायल मां को अस्पताल पहुंचाया जबकि पिता धनसिंह की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद दूसरे बेटे को भी कमरे से बंधनमुक्त कराया गया। बताया गया कि बदमाशों ने हेलमेट पहने थे। बदमाश घर में तकरीबन एक घंटा रहे। पड़ोसियों का कहना है कि इस दौरान दूध वाला भी घर में आया था, लेकिन उसे वारदात के बारे में जानकारी है या नहीं यह नहीं कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *