UP PCS Transfer List: यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. प्रदेश में एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें ज्यादातर एसडीएम हैं. दरअसल, बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिया के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है. जबकि मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है.
बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी बने भारत राम
वहीं, उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर, प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर, वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर, अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं, कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर, जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है.
संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र, वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया, उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा, हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ, बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर, उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है.


इसे भी पढें:- ‘जनता के लिए सबसे पवित्र गंगा जल’, विधान परिषद में सीएम योगी बोले- महाकुंभ ने दुनिया को दिया नया संदेश