Uttar Pradesh: उत्तर प्रदाश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया के बरांव गांव जाएंगे। वहां 456.38 करोड़ रुपये लागत वाली 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा जनपद में जिंन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, उनमें सरयू और राप्ती नदी के तटों पर कटान निरोधक कार्य प्रमुख हैं।
इसके अतिरिक्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन तथा रुद्रपुर क्षेत्र के नौगांव-छपरा तटबंध के सुदृढ़ीकरण जैसी योजनाएं भी शामिल हैं।
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में 172.26 करोड़ रुपये की लागत से सोनूघाट-बरहज मार्ग का चौड़ीकरण होगा और 66.38 करोड़ से नौरंगिया हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग का विस्तार होगा वही भदिला प्रथम गांव में 31.30 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण शामिल है।
सीएम योगी आज सुबह हेलीकॉप्टर से बरांव स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा में परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद, वह दोपहर में गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।