Varanasi: एक अप्रैल कई नियमों में बदलाव होने वाला है. ऐसे में ही टोल टैक्स की दरें भी चार से पांच फीसदी बढ़ेंगे, जिसपर हाईवे प्राधिकरण की मुहर लग गई है. दरअसल, वाराणसी के डाफी और भदोही के लालानगर टोल प्लाजा पर दरें बढ़ाने का आदेश आ गया है.
बता दें कि लालानगर टोल प्लाजा से ही प्रतिदिन 12 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है. वहीं, दूसरी ओर नगर निगम वाराणसी का गृहकर-जलकर-सीवर कर एक अप्रैल से एक ही पर्ची पर आएगा, जो कि फिलहाल में अलग-अलग बिल आता है. दरअसल, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर के पास टोल प्लाजा बनाया गया है. यह हाईवे देश के सबसे व्यस्ततम हाईवे में से एक माना जाता है. सिक्सलेन के इस हाईवे का 43 किमी दायरा भदोही में हैं.
एक अप्रैल से बगैर सत्यापन वाले चालक नहीं चला सकेंगे ऑटो
वाराणसी जिले में एक अप्रैल से बगैर सत्यापन वाले चालक ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चला पाएंगे. इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में कमिश्नरेट के राजपत्रित अधिकारियों निर्देश दिया कि पुलिस अभियान चलाकर चेकिंग करेंगे. ऐसे में बगैर सत्यापन वाले चालकों के ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए जाएंगे.
डाफी टोल प्लाजा
वाहन | पहले | अब | मासिक पास (अब) |
कार, जीप या हल्के वाहन | 80 | 85 | 2785 |
हल्के वाणिज्यिक वाहन | 130 | 135 | 4500 |
दो धुरी वाले ट्रक व बस | 275 | 285 | 9425 |
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन | 430 | 445 | 14780 |
भारी निर्माण मशीनरी वाहन | 520 | 540 | 17990 |
लालानगर टोल प्लाजा की दरें
वाहन | पहले | अब |
कार, जीप या हल्के वाहन | 230 | 235 |
हल्के वाणिज्यिक वाहन | 370 | 380 |
दो धुरी वाले ट्रक व बस | 770 | 800 |
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन | 840 | 870 |
भारी निर्माण मशीनरी वाहन | 1210 | 1250 |
विशाल आकार वाले वाहन | 1470 | 1525 |