असम-बंगाल और पुडुचेरी में बढ़त पर सीएम योगी ने मनाया जश्न, बोले- ये जीत पीएम के प्रति जन-विश्वास का प्रतीक

West Bengal Election Result 2026: असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बीच उत्तर प्रदेश में खुशी का महौल है. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों के साथ जश्न मनाया. इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

PM मोदी के नेतृत्व पर देशवासियों का अटूट विश्वास

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है. पश्चिम बंगाल में पहली बार असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है.

विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई

जन-जन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री जी के ‘नए भारत-विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के भाजपा संगठन से जुड़े सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है. उन्होंने आगे लिखा कि सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनता-जनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *