Major accident in Nigeria: मातम में बदली खुशी, मेहमानों से भरी नाव नदी में डूबी, 103 की मौत

Nigeria News: नाइजीरिया में कल एक दर्दनाक हादसा  हो गया। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर मध्य नाइजीरिया में शादी के कार्यक्रम से लौट रहे 300 लोगों को ले जा रही एक नाव नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 100 से अधिक लोग डूब गए हैं और कई लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों की मानें तो मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका है। हालांकि, बचावकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर राज्‍य में शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन था। नाव शादी से मेहमानों को लेकर क्वारा राज्य में जा रही थी। बारिश और ज्यादा लोगों की वजह से नाव ओवरलोडिंग हो गई। जिससे नाव नदी में डूब गई। जानकारी मिली कि अभी तक नाव दुर्घटना में 103 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। आपको बता दें कि नाइजर नदी में सुरक्षा प्रक्रियाओं की कमी और भारी बाढ़ के कारण डूबना आम बात है।

 नाइजर नदी पश्चिम अफ्रीका का मुख्य जलमार्ग है। यह कुछ देशों के लिए एक प्रमुख स्थानीय व्यापार मार्ग भी है। नाइजीरिया के राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नदियों पर रात के समय नौकायन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की है और कहा है कि जहाजों को ओवरलोड करना एक आपराधिक अपराध है, लेकिन कप्तान और चालक दल अक्सर नियमों की अनदेखी करते हैं। जिस कारण ऐसी घटनाएं होती रहती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *