एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है गंगा नदी

वाराणसी। गंगा फिर से घाट की सीढ़ियां चढ़ने लगी हैं। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा के किनारे की छोटी-छोटी मढ़ियां अब धीरे-धीरे डूबने लगी हैं। बुधवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात नौ बजे गंगा का जलस्तर 60.66 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के अचानक बढ़ाव के कारण नाविकों की चिंता फिर से बढ़ने लगी है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 60.48 मीटर था। रात नौ बजे तक इसमें 18 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रशासन ने भी जलस्तर के मद्देनजर अलर्ट जारी कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *