White onion: जानें सफेद प्याज के फायदे, कई बिमारियों से मिलेगी मुक्ति

White Onion Benefits: प्‍याज के विना सब्‍जी, दाल या सलाद हो किसी भी चीज का स्‍वाद नही आता। केवल इतना ही नहीं प्‍याज को आयुर्वेद में भी कारगर माना जाता है। प्याज में मौजूद पोषक तत्व पेट से लेकर हार्ट हेल्थ का स्वास्थ्य रखते हैं। हालांकि ज्यादातर घरों में लाल प्याज का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सफेद प्याज सेहत के लिए बेहद गुणकारी साबित होते हैं। सफेद प्याज के सेवन से महिलाओं में होने वाली इनफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। वहीं,  इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इनके अन्‍य फायदों के बारे में…

सफेद प्याज में मौजूद पोषक तत्व
सफेद प्याज में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट्स, सैचुरेटेड फैट, फाइबर, पानी, प्रोटीन, कैलोरीज, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन ए, सी, आदि अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। हालांकि, कच्चे प्याज में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

सफेद प्याज खाने के फायदे

पाचन तंत्र सुधारे –  सफेद प्याज के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।  इसमें प्रीबायोटिक्स, फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइटजेस्टिव सेहत को मजबूत करता है। इसके अलावा सफेद प्याज में प्रीबायोटिक इन्युलिन होता है, जो पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं।

बालों की समस्या दूर होगी – सफेद प्याज आपके बालों की  भी हिफाजत करता है। सिर में रूसी की दिक्कत है तो सफेद प्याज का रस लगा सकते हैं। ऐसा करने से बाल गिरने की समस्या दूर होगी और नए बाल उग आएंगे। इसके अलावा इसको कच्चा खाने से बाल कम टूटेंगे और कम उम्र में बाल सफेद नहीं होंगे।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे –  सफेद प्याज एंटीऑक्सीडेंट्स, केमिकल्स का अच्छा स्रोत होते हैं। इसके नियमित सेवन से इंफ्लेमेशन, ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम होता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

हार्ट के लिए लाभकारी – सफेद प्याज के सेवन से हार्ट के संबंधित बीमारियां ठीक होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण ब्लड प्रेशर को हाई नहीं होने देता है और खून का थक्का नहीं बनता। इसके साथ ही दिल की धमनियों में रुकावट नहीं होती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे –  इस प्याज में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह वायरल और एलर्जी से होने वाली बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके सेवन से रात में अच्छी नींद नहीं आती है। इसके साथ ही हड्डियों में दर्द निजात दिलाता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *