देश की सीमा पर लॉन्च होगा लैंड पोर्ट सिस्टम, अमित शाह करेगें उद्घाटन

New Delhi: केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) लॉन्च करेंगे। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां सभी लैंड पोर्ट्स के कार्यो को एक ही सिस्टम में जोड़ने के लिए बनाया गया है।

बता दें कि यह सिस्टम एक आधुनिक, टेक्नोलॉजी पर आधारित स्मार्ट बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम है, जो व्यापार को आसान बनाने, कनेक्टिविटी और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा, जहां गृह मंत्री डावकी (मेघालय) और श्रीमंतपुर लैंड पोर्ट्स पर स्टेकहोल्डर्स के लिए ठहरने की नई सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (एलपीएमएस) सरकारी एजेंसियों और प्राइवेट ऑपरेटर्स समेत अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगा, जिससे समय की बचत होगी और कार्य क्षमता बढ़ेगी।

गृह मंत्रालय ने कहा, आइसगेट, यूलिप और मोटर व्हीकल इकोसिस्टम जैसे प्रमुख राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म के साथ पूरी तरह से जुड़े होने के कारण, एलपीएमएस बार्डर मैनेजमेंट को इंटरआपरेबल, कुशल और पारदर्शी बनाएगा, यह प्लेटफॉर्म लॉजिस्टिक्स और रेगुलेटरी जानकारी के सुरक्षित और रियल-टाइम आदान-प्रदान को संभव बनाता है, जिससे लैंड पोर्ट्स भी एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर चल रहे डिजिटल सिस्टम के बराबर हो जाएगा। यह सिस्टम कार्गो और यात्रियों की प्रोसेसिंग के लिए सुरक्षित एंड-टू-एंड डिजिटल वर्कफ्लो देगा, जिसमें स्लॉट बुकिंग, पेमेंट, ट्रैकिंग और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *