जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, CM योगी का बड़ा फैसला

Lucknow: लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी. इस बैठक में सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने बताया कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा.

पीएम के 25 साल पूरे होने पर बधाई

सीएम योगी ने कहा, 7 अक्टूबर देश के इतिहास में गौरवशाली दिन है. सरकार के प्रमुख के तौर पर पीएम मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा पूरी हुई है. यूपी कैबिनेट की तरफ से उनका अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी की 25 साल की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास की मिसाल है. उन्होंने सेवा ही समर्पण और राष्ट्र प्रथम को मूलमंत्र बनाया है.

यूपी में बदली तस्वीरें- सीएम योगी

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी का रिश्ता बेहद आत्मीय है. 2014 में काशी आकर उन्होंने कहा था – मुझे मां गंगा ने बुलाया है. वहीं से शुरू हुआ रिश्ता आज यूपी के कायाकल्प का आधार बना है .2017 से पहले यूपी अस्थिरता और असुरक्षा से जूझ रहा था. पीएम की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर हमने गवर्नेंस की नई संस्कृति अपनाई. आज सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश यूपी की नई पहचान है.

इसे भी पढ़ें:-70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं, सरकार ने मार्जिन पर लगाई लगाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *