Ayodhya: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को अयोध्या में 432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने सोहावल विकास खंड परिसर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दो नगरपालिकाओं के नाम बदलने की घोषणा की.
अयोध्या जिले में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित खिरौनी-सुचितागंज नगर पंचायत अब ‘मां ज्वाला देवी’ के नाम से जानी जाएगी, जबकि भदरसा नगर पंचायत का नाम ‘भरत नगर’ होगा. सीएम ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया.
सीएम योगी ने कहा कि ये भरत जी ने प्रभु के प्रति अपना आदर सम्मान व्यक्त की है. भरत ने 14 वर्ष तक उसी भरत कुंड के पास रहकर उन्होंने भगवान राम की आज्ञा का पालन किया था. उनकी चरण पादुकाएं अयोध्या का संचालन कर रही है. भरत की स्मृति को भरत जैसे भाई दुनिया में मिलना कठिन हैं लेकिन अयोध्या का सौभाग्य है कि अयोध्या ने भगवान राम भी दिए, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न भी दिए.
इसे भी पढ़ें:-सीएम विजय ने भगदड़ में जांन गंवाने वाले लोगों के परिजनों से की मुलाकात, सौंपे नियुक्ति पत्र