बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, सीएम सम्राट चौधरी  ने डीबीटी के माध्यम से भेजी 1,423.94 करोड़ की राशि

Bihar: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने आज (शुक्रवार) 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में 1,423.94 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी है. इसके साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशनधारकों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजनों को पहले 400 रुपये की राशि मिलती थी. अब यह पैसा बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है.

कार्यक्रम के दौरान समाजिक सुरक्षा की निदेशक डॉ. प्रीति ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत आदि मौजूद रहे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि हर महीने की 10 तारीख को ‘बिहार पेंशन दिवस’ मनाया जाएगा. इस दिन (10 तारीख को) राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से पहुंच जाएगी.

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे करें चेक

  • अपनी पेंशन का स्टेटस जानने के लिए ऑफिशियल पोर्टल www.sspmis.bihar.gov.in पर जाएं
  • इस पोर्टल पर Beneficiary Status पर क्लिक करें
  • अपना जिला, ब्लॉक और बेनेफिशियरी आईडी चुनें
  • आईडी के तौर पर आप आवेदन नंबर, सेंक्शन ऑर्डर, बैंक खाता नंबर, आधार, वोटर आईडी या फोन नंबर चुन सकते हैं
  • फिर उसका आईडी नंबर लिखें और कैप्चा कोड भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें

इसे भी पढे़ं:-अयोध्या के दो नगर पंचायतों के बदले नाम,  सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *