Ballia: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर के लालघाट कटहरनाला पर 1 करोड़ 28 लाख की लागत से बने पुल व एप्रोच सड़क का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में सड़कें लगातार बेहतर हो रहीं हैं। लाट घाट पर इस पुल व सड़क के बनने से इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। बाढ़ के सीजन में दियारा क्षेत्र के लोग आराम से आवागमन कर सकेंगे।
उन्होंने इस दौरान कहा कि आज शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में खराब व जर्जर सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। अभी कई बड़ी सड़कें प्रस्तावित हैं जिस पर जल्द कार्य शुरू होगा। कहा कि जनता से जो भी वादा किया गया है चुनाव से पूर्व सभी को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जितेंद्र राव, सभासद प्रेरक गुप्ता, कमलेश सिंह, हिमांशु सिंह, मिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।