जिपं अध्यक्ष चुनाव: कुशीनगर, देवरिया और मुजफ्फरनगर में भाजपा ने दर्ज की जीत

लखनऊ। देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। चुनाव में कुल 56 सदस्यों ने मतदान किया था जिसमें गिरीश चंद तिवारी को 42 सपा उम्मीदवार शैलजा यादव को ग्यारह मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित कर दिए गए। कुशीनगर से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा की सावित्री देवी जीत गई हैं। उनको 61 में से 46 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की रीता देवी को 15 वोट प्राप्त हुए। सावित्री देवी दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं हैं। इससे पहले भी वह 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल ने जीत दर्ज की है। कुल 43 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 में वोट डाले गए। जिनमें से भाजपा के वीरपाल निरवाल को 30 वोट और विपक्ष के सत्येंद्र बालियान को 4 वोट प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *