Basil: सेहत के लिए रामबाण है तुलसी का पत्ता, कई बीमारियों का करे खात्मा

Health Benefits of Basil: तुलसी के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं. कई ऐसे पौधे है जिनका आयुर्वेद में सदियों से बीमारियों के इलाज करने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इनमें से कुछ पौधे तो हमारे आस-पास ही पाए जाते है लेकिन हमें इनके बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे तुलसी के पौधों के बारे में। आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों में कई औषधीस गुण होते है जो सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होते है आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तुलसी का पत्‍ता हार्ट और मेंटल हेल्थ के लिए भी रामबाण साबित होता है। तो चलिए जानते है कुछ ऐसे ही तुलसी के चमत्‍कारी फायदों के बारें में…

जानें तुलसी के कुछ अनोखे फायदें

  • फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार- तुलसी के पत्तों में कई विटामिन और मिनरल्स जैसे ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन, बीटा-कैरोटीन और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं। जो एंटीऑक्सिडेंट शरीर के फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स सेल्स डैमेज का कारण बनते हैं। इन रेडिकल्स से कैंसर, हार्ट डिजीज, अर्थराइटिस का खतरा बढ़ता है। वहीं तुलसी से इन बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
  • ब्लड शुगर को करे कंट्रोल तुलसी के पत्तों का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। तुलसी में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों का अर्क ब्लड शुगर कम करने में काफी मददगार होता है। इसके साथ ही तुलसी हाई ब्लड शुगर के इलाज में भी सहायक हो सकती है। आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। वहीं डायबिटीज के मरीजों को भी तुलसी के पत्ते खाने की सलाह दी जाती हैं।

 

  • हार्ट डिजीज के खतरे को करे कम- तुलसी को हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। तुलसी में मौजूद यूजेनॉल ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एसेंशियल ऑयल आपके कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। तुलसी में मैग्नीशियम भी होता है, जो मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को आराम देकर ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।

 

  • एंजाइटी और डिप्रेशन को कम करे- वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा में तुलसी एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है। कई शोध करने के पश्‍चात यह बताया गया है कि तुलसी के पत्ते आपकी मेंटल हेल्थ को सुधार सकते हैं। तुलसी में ऐसे यौगिक होते हैं, जो स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से आपके सोचने की क्षमता को बढ़ा सकती है। तुलसी के सेवन से उम्र बढ़ने के साथ मेमोरी कम होने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

  • शरीर के सूजन को करे कम- तुलसी में मौजूद यूजेनॉल, लिनालूल और सिट्रोनेलोल शरीर में सूजन से लड़ने में मदद कर सकते हैं। ये सूजनरोधी गुण अर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी स्थितियों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रेस्पिरेटरी, यूरिन, पेट और स्किन इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्किन के लिए भी तुलसी के पत्तों को बेहद लाभकारी माना गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *