Health Tips: काला नमक हार्ट को रखे हेल्दी, मसल्स की ऐंठन के लिए फायदेमंद

Health Benefits Of Black Salt:  कई बार तो ऐसा होता है कि हमारे किचन में ही कई बीमारियों का इलाज हछपा होता है लेकिन हमें इसके बारे में पता नहीं होता है। या पता भी होता है तो इसके सही इस्‍तेमाल के बारें में पता नहीं होता है। ऐसे में ही आज हम आपको बताने जा रहे है आपके किचन से ही जुड़े कई चीजों के बारे में जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अगर इनका सही से उपयोग किया जाए तो ये स्वास्थ्य कई लाभ दे सकते हैं। ये मसाले जैसे- जीरा, धनिया, अदरक आदि के स्वास्थ्य को को कई फायदे होते हैं। ऐेस में ही एक काला नमक भी है जो स्वास्थ्य  के लिए बेहद ही लाभकारी होता है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। तो चलिए जानते है काले नमक के अन्‍य फायदों के बारे में…

 

एसिडिटी और ब्लोटिंग को करे कम- काले नमक का सेवन करने से एसिडिटी और और ब्लोटिंग कम होता है। इसके साथ ही यह लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से गैस से छुटकारा मिलता है। वहीं, एसीडिटी के मरीजों के लिए भी काला नमक बेहद ही फायदेमंद साबित होता है।

हार्ट को रखे हेल्दी-  काला नमक का सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में बेहद ही मददगार साबित होता है। यह दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। जिसे हार्ट स्वस्थ और तंदरुस्त होता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद- काला नमक डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। कम मात्रा में इसका सेवन करना ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है।

डाइजेशन को करे दुरुस्‍त – काला नमक डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से पाचन सही होता है। यह पेट को अच्छे से साफ करता है। काला नमक का सेवन आप पानी मे घोल बनाकर भी कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होता है।

मसल्स की ऐंठन के लिए फायदेमंद-  काले नमक में भरपूर मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है, जो आपकी मांसपेशियों के ठीक से काम करने के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहि। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *