Govt Jobs 2023 : झारखंड में सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर, जानें आवेदन करने की तिथि

Govt Jobs 2023:  झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इसके भर्ती के माध्‍यम से झारखंड में सिविल जज के 138 खाली पदों को भरा जाएगा। झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त से शुरू हो जाएगा, जो 21 सितंबर 2023 तक चलेगा।

पदों का विवरण

सामान्य वर्ग-60
अनुसूचित जनजाति-12
अनुसूचित जाति-12
पिछड़ा वर्ग-10
अति पिछड़ा वर्ग-15
इडब्लूएस-13

आवश्‍यक योग्‍यता

जो भी उम्मीदवार झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चा‍हते है उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट यानी एलएलबी किया होना चाहिए। इसके साथ ही एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन भी होना जरूरी है। इसके लिए ऑल इंडिया बार एग्जाम पास करना होता है।

आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते है उनकी उम्र 22 साल से लेकर 35 साल के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

सिविल जज पद पर चयन के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा फिर मुख्य परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू पास करना होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के लिए शुल्क 150 रुपये रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *