Leaves Offer Lord Shiva: भगवान शिव को अर्पित करें ये पत्ते, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Astrology:  हिंदू धर्म में व ज्‍योतिष शास्त्रों में सभी देवी-देवताओं के पूजा को लेकर अलग-अलग विधि-विधान बताया गया है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक, कुछ ऐसी भी चीजे है जो हमें भूल कर भी देवी-देवताओं को नही चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि पूजा के दौरान यदि सही विधि विधान से भगवान की आराधना की जाए, तो वह प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। ऐसे में ही यदि हम बात करें भोलेनाथ की, तो इनके पूजन से व्‍यक्ति की सारे दुखों का निवारण हो जाता है। वहीं माना जाता है कि यदि भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाए तो विवाह संबधित भी सारी परेशानिया दूर हो जाती है। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है। इन्हें भगवान शिव को अर्पित करने से वे अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं। तो चलिए जानते है कि वे कौन से पत्‍ते है जिन्हें भोलेनाथ को अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है।

शमी का पत्‍ता

शिव पुराण में बताया गया है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते अत्यंत प्रिय है।  मान्‍यता यह भी है कि शमी के पत्ते शिवलिंग के साथ-साथ भगवान गणेश को भी चढ़ाए जाते हैं। महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही शनि दोष भी कम होता है।

पीपल का पत्‍ता

यदि सोमवार के दिन भगवान शिव को चढ़ाने के लिए आपके पास बेलपत्र नहीं है। तो आप भगवान शिव को पीपल के पत्ते भी अर्पित कर सकते हैं। वहीं सोमवती अमावस्या के दिन यदि आप पीपल के पत्तों से भगवान शिव की पूजा करते है तो ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानिया दूर हो जाएगें।

आपमार्ग का पत्‍ता

अपामार्ग जिसे चिरचिटा के पौधे के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे के पत्ते को भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। माना जाता है, कि अपामार्ग के पत्तों को शिवलिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

धतूरा का पत्‍ता

धतूरे का फल और पत्ते दोनों ही भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, यदि आपके पास भगवान शिव को चढ़ाने के लिए धतूरे का फल नहीं है। तो आप इसके पत्ते भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।

भांग

भगवान भोलेनाथ के अभिषेक में भांग का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आप शिवलिंग पर भांग के पत्तों को भी अर्पित कर सकते हैं।

दूर्वा

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक दूर्वा अमृत के समान होती है, यदि आप शिवलिंग पर दूर्वा घास चढ़ाते हैं। तो आपको दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

बांस का पत्‍ता

ऐसी मान्यता है कि यदि आप भगवान शिव को पूजन के दौरान बांस के पत्ते चढ़ाते हैं। तो ऐसा करने से आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

आंकडे का फूल या पत्‍ता

आंकड़े का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसके अलावा आंकड़े के पत्ते भी भगवान शिव को बेहद प्रिय होते हैं। आप शिवलिंग पर आंकड़े के पत्ते भी चढ़ा सकते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *