Lizard Falling : हाथ पर छिपकली का गिरना, जानें शुभ है या अशुभ

Significance of Falling Lizard :  अक्‍सर सभी लोगों के घरों में कई ऐसे भी अनचाहे जीव होते है। जो हमें बिलकुल भी पंसद नहीं होते। ऐसे में ही एक है छिपकली। कुछ लोगों को तो इसे देखकर डर लगता है तो घृणा भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आपके ऊपर छिपकली गिर जाए तो इसका क्या मतलब होता है। जी हां. शास्त्रों में इस घटना का बेहद ही विस्‍तार से मतलब बताया गया है। कि यदि आपके हाथ पर छिपकली गिर जाती है तो ये शुभ होता है या अशुभ, इसके क्या मायने हैं? तो चलिए जानते है इसके म‍हत्‍व और शुभ-अशुभ परिणामों के बारे में…

शरीर पर छिपकली गिरने का महत्‍व

शास्‍त्रों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के ऊपर छिपकली गिरती है तो इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जब छिपकली गिरती है तो धन लाभ के योग बनते हैं। शरीर पर छिपकली का गिरना मान सम्मान में बढ़ोत्तरी की तरफ भी इशारा करता है। कहा जाता है कि जब शरीर पर छिपकली गिरती है तो नए कपड़े की प्राप्ति हो सकती है।

पुरूषों के हाथ पर छिपकली गिरना

यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को संपत्ति में हानि हो सकती है या फिर उस व्यक्ति की संपत्ति छिन सकती है। वही यदि उस पुरुष के दाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ये अचानक धन प्राप्ति का इशारा होता है।

महिला के हाथ पर छिपकली का गिरना

शास्‍त्रों के मुताबिक यदि किसी महिला के बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो यह एक अशुभ संकेत होता है। इसमें महिला को धन हानि के संकट से गुजरना पड़ता है। वहीं यदि छिपकली किसी महिला के दाएं हाथ पर गिरती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। छिपकली का दाएं हाथ पर गिरना माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होने का संकेत माना जाता है। यह संकेत है कि आपको बिजनेस में अच्छा खासा फायदा हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *